Himalayan Village View

एक नयी पहल

Author

Ayushi Chaudhary

Volunteer

Published: 12 Dec 2025

शहर की भागदौड़ से दूर, एक लड़का चला गाँव की ओर l हरे- भरे खेत, प्यारे लोग और सुंदर गाँव, बस शांत धरा है चारो ओर ll टहलते टहलते नजर पडी उसकी, एक कूड़े के ढेर पर l पूछा उसने वहाँ लोगों से, क्यूं बोझ लादा है जमीन पर? ना कोई उपाय था वहाँ, ना कोई राह थी l कूड़े को बस जला रहे थे, खुद की ना परवाह थी ll फिर बोया उसने एक बीज, एक नये इरादे का l Him village e Prahari नाम रखा अपने foundation का ll धीरें धीरें खुद की मेहनत, फिर लोग जुड़ने लगे l हाथ मिलाया, कंधे मिलाये, फिर कदम चलने लगे ll प्लास्टिक से लेकर जैविक तक, पृथक्करण का नाम दिया l पर्यावरण की रक्षा करें, सबको इसका ज्ञान दिया ll सुमित की यह पहल अब, हर गाँव में गूँज रही है l नयी रोशनी उम्मीद की, जन- जन को सूझ रही है ll